
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति उपरान्त जिला कांग्रेस की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे शहर नर्मदापुरम से फैज़ान उल हक़ को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद, मानक अग्रवाल, कपिल फौजदार, गुड्डन पाण्डेय की अनुशंशा पर हुई इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शीर्ष नेतृत्व का आभारा माना। इनकी नियुक्ति पर अनोखी राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, राजेंद्र दोहरे, विजय वर्मा, गुलाम हैदर, रिज़वान खान, आयुष्मान अवस्थी, सिराज खान, शिवम साहू, अफराज़ खान, राहुल शर्मा, राजू उइके, अलमास खान, विशाल प्रधान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

