
नर्मदापुरम / अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्नाथ मंदिर डोंगरवाड़ा में पुरुषोत्तम माह के दौरान सत्यनारायण भगवान की कथा महोत्सव यज्ञ जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा करने यहां पहुंच रहे हैं। पिछले 6 दिनों में 60 से आधी कथाएं हो चुकी हैं।
इस संबंध में मंदिर के ठाकुर राजा डा. आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से, उसके बाद 11 बजे से और शाम को 4 बजे से कथाओं का आयोजन होता है। कथा करने से पूर्व श्रद्धालुओं को अपना पंजीयन करा लें तो किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। कथा कराने वाले श्रद्धालुओं को पूजना सामग्री मंदिर समिति द्वारा ही उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में पुरुषोत्तम माह का विशेष महत्व होता है। इस माह में किए गए दान, पुण्य, धार्मिक कार्यों का अनंत गुणा फल प्राप्त होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु कथा का आयोजन करना चाहते हैं वे मंदिर समिति में 301/- रुपये जमा करवा कर अपना पंजीयन कराकर दिन और समय निश्चित करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने घर से केवल भगवान का प्रसाद और चरणामृत बनाकर ही लाना होगा। उन्होंने अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

