
सिवनी मालवा / ग्राम धामनिया की दो छात्राए प्रिया एवं दिया कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक फोर व्हीलर वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी गई, जिससे दोनों छात्राए घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया और परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने भी मामले को गंभीरता से लिया।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने पुलिस प्रशासन से की चर्चा……
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल चर्चा की। विधायक ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) एवं थाना प्रभारी (टीआई) को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही विधायक ने अधिकारियों को घायल बालिकाओं के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – विधायक……
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना…….
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने घायल बालिकाओं प्रिया एवं दिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना करते हुए उनके परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ इस मामले में कार्य कर रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

