
नर्मदापुरम / शासकीय आयुष विभाग द्वारा जेल में आयुर्वेदिक एवं होमियोपेथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. ए के पुस्कर (आयुष एम.ओ), संतोष कुडापे (आयुर्वेद फार्मासिस्ट) एवं डॉ. शुभा दीक्षित (होमियोपेथिक एम.ओ), श्रीमती मंजू सतनकर (होमियोपेथिक कंपाउंडर) द्वारा इन बीमारियों का जेसे जोड़ों में दर्द, पेट संबंधी रोग, चर्म रोग बवासीर, (कब्ज), बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओ से गृसित पुरुष बंदी 65 महिला बंदी 20 कुल 86 बीमार बंदियों का उपचार एवं परीक्षण किया गया तथा दवाई वितरण किया गया। उक्त शिविर संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं डॉ. रिया तरूआ (मेडिकल ऑफिसर) के संपर्क सूत्र द्वारा सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। आयोजित शिविर के दौरान संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकडे उप अधीक्षक, हितेश बंडिया सहायक जेल अधीक्षक, अर्पित चौधरी अष्टकोण अधिकारी, डॉ. रिया तरूआ (मेडिकल ऑफिसर), श्रीमति इंदुराज साहू (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहें।

