<img src="https://satyakiawaaz.com/wp-content/uploads/2026/05/Screenshot_20260523_121056_WhatsApp.jpg" alt="" width="1080" height="1801" class="alignnone size-full wp-image-20395" /
नर्मदापुरम / पिपरिया के सिलारी लिंक पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक बेहद हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक मोटर साइकिल के अचानक अनियंत्रित होकर फिसल जाने के कारण एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कैसे हुआ हादसा…..
मंगलवारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सांगा खेड़ा निवासी मुकेश यादव अपनी मोटरसाइकिल से अपने 8 वर्षीय बेटे अमन और 12 वर्षीय भांजी राशि के साथ बनखेड़ी के कामती गांव जा रहे थे। मुकेश यादव, जो एक पैर से दिव्यांग हैं, अपनी छोटी बेटी को लेने अपने ससुराल जा रहे थे। यात्रा के दौरान जैसे ही वे सिलारी पुलिया के पास पहुँचे, अचानक उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के कारण आगे बैठा उनका मासूम बेटा अमन सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे एक ट्रक का पिछला पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में मुकेश यादव और उनकी भांजी राशि पूरी तरह सुरक्षित हैं। फेफड़े फटने से हुई मौत, अमन था इकलौता बेटा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और चीता आरक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल बच्चे को अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉ. देवेंद्र ठाकुर के मुताबिक, ट्रक के पहिए के भारी दबाव के कारण बच्चे के फेफड़े फट गए थे, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। परिजनों ने रोते हुए बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा था। पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम दुर्घटना के बाद मुस्तैद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया है। डॉक्टर और पुलिस के आपसी समन्वय व तत्परता से शुक्रवार शाम को ही मृत बच्चे का पोस्टमार्टम संपन्न कराया गया। जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

