

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद कापसे के मार्गदर्शन में आरटीओ टीम द्वारा यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान आरटीओ प्रमोद कापसे ने बताया कि सुरक्षा मानकों के विरुद्ध चलने वाली बसों की जांच की कारवाई की गई है। जिसमें अग्निशामक यंत्रों, मेडिकल बॉक्स, व्ही एल टी ,पैनिक बटन, इमरजेंसी गेट ,किराया सूची आदि की जांच की गई है। करवाई के दौरान लगभन 26 वाहनों को चेक किया किया तथा 6 वाहनों पर 21,000/- की चालानी करवाई की गई तथा एक बस बिना टैक्स चुकाए चलती पाए जाने पर राशि रुपए 1,14,000/- वसूले गए। एक बस बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जप्त कर कार्यालय में खड़ी की गई। आरटीओ की इस कारवाई से वाहन चालकों ओर मालिकों में हड़कंप मच गया।

