
नर्मदापुरम / अंश बहुत्रा एवं महक परिहार का भारतीय अंडर 18 टीम में चयन होने पर रोहित फौजदार ने बताया कि हॉकी टर्फ मैदान नर्मदापुरम में अभ्यास करने वाले दो खिलाड़ी अंश बहुत्रा हांकी फिडर सेंटर, महक परिहार खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर नर्मदापुरम की खिलाड़ी रहे, जिन्हें जयसिंह भदौरिया एवं पवन कुमार ने प्रशिक्षण दिया। दोनों खिलाड़ी विगत दो वर्षों से मघ्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी भोपाल/ग्वालियर में अभ्यास कर रहे हैं। जिनको ओलंपियन मध्य प्रदेश राज्य अकादमी के कोच समीर दाद एवं लोकेंद्र शर्मा द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी प्रकार महक परिहार ग्वालियर राज्य महिला खेल अकादमी में वंदना उइके द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। दोनों खिलाड़ी 28 से 6 जून तक जापान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दी।

