
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं जेल मुख्यालय म. प्र. भोपाल के आदेश के अनुपालन में प्रतिमाह मई 2026 को केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड-अ में निरूद्ध बंदियो हेतु जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष द्वारा एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से डॉ. अंकिता मेहतो (PGMO) मन कक्ष से सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल सॉयक्लोजिस्ट), कांति यदुवंशी नर्सिंग ऑफिसर द्वारा परिरूद्ध 06 पुरुष बंदी एवं 12 महिला बंदी कुल 18 बंदियो की स्क्रीनिंग कर परामर्श एवं उपचार दिया गया।
आयोजित शिविर के दौरान संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक प्रहलाद सिह बरकडे उप अधीक्षक, हितेश बंडिया सहायक जेल अधीक्षक, अर्पित चौधरी अष्टकोण अधिकारी, डॉ. रिया तरूआ (मेडिकल ऑफिसर), श्रीमति इंदुराज साहू (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहें।

