
नर्मदापुरम / त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । मप्र राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा सचिव दीपक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अशुद्धियों को संशोधित कराने और दावा-आपत्ति दर्ज कराने के प्रति जागरूक करना था। सारिका घारू ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है जो 25 मई 2026 को अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगी। इसमें ऐसे युवा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वेअपना नाम नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के बीएलओ से मिलें । इसके साथ ही मृतक एवं अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके। यह कार्य वार्डों एवं पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।
सारिका ने कहा कि ध्यान रखिये कि अगर आपने एसआईआर मे विगत 6 माह पहले अपना नाम लिखवाया था तो वह भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची थी जिसकी सहायता से आप विधानसभा और लोकसभा के लिये मतदान करगें लेकिन अभी 25 मई तक सूची मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा पुनरीक्षित की जा रही है जिसकी सहायता से आप नगर निकाय एवं पंचायत के चुनाव या उपचुनाव मे मतदान कर सकेगे ।

