
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव के निर्देशन मे क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, उसी तारतम्य मे थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र का विस्तार कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 21/05/2026 को मुखबिर की सूचना पर शेखून ढाबा के पास SH 19 मुख्य मार्ग डोकरीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी महेश पिता भगवानदास कोरी उम्र 35 साल निवासी रेल्वे पुल के पास गाँधी वार्ड पिपरिया के द्वारा एक नीले रंग की TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP05ZA2507 पर 02 सफेद रंग की बोरियों मे अवैध शराब का परिवहन करता पाया जाने पर घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से कुल देशी मदिरा प्लेन के 350 क्वाटर जिसकी मात्रा 63 लीटर कीमती करीबन 35,000 रुपये की एवं नीले रंग की TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP05ZA2507 कीमत करीबन 65,000 रुपये की समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी महेश पिता भगवानदास कोरी उम्र 35 साल निवासी रेल्वे पुल के पास गाँधी वार्ड पिपरिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आदित्य सेन, उपनिरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, कार्य. प्र.आर. रवीश बोहरे, आरक्षक प्रेमशंकर शिल्पी, महिला आरक्षक शिवानी कौरव एवं थाना स्टाफ थाना स्टेशन रोड पिपरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

