
नर्मदापुरम / प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुराश एवं जूडो खेल का समर कैंप का आयोजन 1 मई से 31 मई 2026 तक समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेल प्रांगण पर किया जा रहा है। इसमें 60 खिलाड़ी सुबह 6:00 से 8:00 तक एवं शाम को 5:30 से 7:00 तक भाग ले रहे हैं। शाला के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष यह समर कैंप आयोजित किया जाता है। प्रशिक्षण शिविर कोच वैशाली तिवारी, डॉ. सचिन खम्परिया, कोच विनोद साहू खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बता रहे हैं। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष शर्मा, शाला प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत द्वारा समय-समय पर इस कैंप का निरीक्षण किया जा रहा है एवं बच्चों की हर कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

