नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर मीनाक्षी परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर संगठन महामंत्री मधुसूदन यादव ने राजीव गाँधी को संचार क्रांति का जनक बताया। वहीं अजय सैनी ने कहा कि स्व. श्री गाँधी जी ने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर लोकतंत्र प्रक्रिया में शामिल किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने स्व. गाँधी को देश को नई दिशा देने वाला प्रधानमंत्री बताया। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने एवं आभार राकेश दुबे ने किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, ज्योति मालवीय, लखन रघुवंशी, मुकुल गुप्ता, संतोष तोमर, अनिल त्रिवेदी, प्रताप ठाकुर, विजेंद्र राजपूत, गुलाम हैदर, राकेश दुबे, दीपक सिसोदिया, शैलू तोमर, राजेंद्र मिश्रा, मंजुल मणि ढिमोले, रामगोपाल मालवीय, डब्बू शर्मा, सलीम खान, अफराज खान, सौरभ राय, कीर्ति मिश्रा, चम्पालाल सिरवेया, जागेश, ऋतिक चौहान, देवी दास चावरिया, संतोष अहिरवार, रवि अहिरवार, महेंद्र गुजरे, जीतेन्द्र गोरेले सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल रहे।

