

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 21/05/26 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सूचना प्राप्त हुई की बजरंग चौक के पास ग्वालटोली कचरापट्टी नर्मदापुरम मे सागर कुचबंदिया नि. वार्ड क्रमांक 32 बजरंग चौक कचरा पट्टी के पास किसी किराये के मकान मे काफी मात्रा मे अवैध शराब को बेचने के उद्देश्य डंप किया हुआ है। सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त स्थान की तलाशी ली गई, दौराने तलाशी के उक्त स्थान से देशी मदिरा प्लेन के कुल 450 क्वार्टर कुल 81 लीटर कीमत करीबन 35,000/- रु को जप्त कर आरोपी सागर कुचबंदिया पिता राजू कुचबंदिया उम्र 25 वर्ष नि. बजरंग चौक के पास ग्वालटोली कचरापट्टी नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में आरोपी सागर कुचबंदिया पिता राजू कुचबंदिया उम्र 25 वर्ष नि. बजरंग चौक के पास ग्वालटोली कचरापट्टी नर्मदापुरम को माननीय न्यायालय पेश किया गया । जो माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया, प्रकरण की विवेचना जारी है एवं दिनांक 20-21/05/26 को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध शराब को नर्मदापुरम मे बेचने के उद्देश्य से ला रहे है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम की बीट मोबाइल एवं रात्रि अधिकारी द्वारा लश्कर चौक ग्वालटोली नर्मदापुरम में घेराबंदी की गयी, जो शराब विक्रेता को पुलिस की भनक लगने से उक्त व्यक्ति द्वारा श्रीनिधी इंटरनेशल स्कूल नर्मदापुरम के पास झाड़ियो 02 प्लास्टिक की बोरी एवं एक काले रंग के झोले को झाड़ियो मे फेंककर भागना पाये जाने से पुलिस टीम द्वारा श्रीनिधी इंटरनेशल स्कूल नर्मदापुरम के पास झाड़ियो में तलाश की गयी, जहां पर पुलिस टीम को उक्त 02 प्लास्टिक की बोरी एवं 01 काले रंग के झोले मे तलाशी के दौरान अवैध देशी मदिरा प्लेन के कुल 267 क्वार्टर कुल शराब 48 लीटर कीमती करीबन 16,020/- रु को बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को ज्ञात कर, आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. विशाल नागवे, उनि. अनुज बघेल , सउनि. राजाराम ठाकुर, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, प्र. आर. अरुण दुबे, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. सतीश, आर. धर्मेंद्र, आर. रोहन, आर. पूरनलाल, आर. रामकुमार, आर. राजकुमार कीर, आर. वैभव श्रीवास्तव, आर. आशीष राजपूत, आर. रामभरोस पटेल, आर. रवि कुशवाह, आर. राज यादव, आर. शुभम, आर. मनीष, आर. रोहित, म. आर. दीप्ति यादव, म. आर अंजू ऊईके, म. आर. प्रतीक्षा रघुवंशी, म. आर. ज्योति की रही।

