
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद आज 51 सदस्य की जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला कार्यकारिणी में- 1 जिला संगठन महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष ,10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 जिला प्रवक्ता, 2 जिला मीडिया प्रभारी, 40 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 40 विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई ।

