
सिवनी मालवा / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को पटेल निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। देश को तकनीकी और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे देश आज भी याद करता है। उन्होंने युवाओं को राजनीति और तकनीक से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने राजीव गांधी के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल” बताते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते थे। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे और जनता आज भी उनके सराहनीय कार्यों को याद करती है युवा नेता और पार्षद अजय पटेल ने कहा कि राजीव गांधी की दूरगामी सोच के कारण ही भारत ने नए आयाम स्थापित किए। वे देश के सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में से एक थे और भारत को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अजय पटेल, प्रवीण रघुवंशी, दीपक दीक्षित, आनंद रघुवंशी, अयूब खान, रत्नेश रघुवंशी, बसंत रघुवंशी, प्रांजल रघुवंशी, मुकेश पटेल, चीकू रघुवंशी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

