
नर्मदापुरम / “सत्य की आवाज” पर लगाई गई खबर के बाद वार्ड नंबर 2 में पेयजल पानी के लिए इसको लगभग डेढ़ साल के बाद बंद कराया गया है, लेकिन बंद करने के बाद गड्ढे को भरा नहीं गया है, जिससे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। वही शनि मंदिर गली में भी पाइपलाइन के अभी भी कई लीकेज है। जिन्हें सुधारना होगा, क्योंकि इन लीकेज से कई लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। साथ ही शहर में कई नल तो ऐसे हैं जिनमें टोटी ही नहीं लगी है और उनसे पानी व्यर्थ बहता रहता है।

