
नर्मदापुरम / माखननगर थाना अंतर्गत ग्राम फुरतला में 3 दिनो पहले एक बुजुर्ग महिला की हुई हत्या के मामले में माखन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फरियादी सुनील राजपूत की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है। गौरतलब रहे कि गत दिनों ग्राम फुर्तला में एक 70 -75 वर्षीय वृद्ध रामबाई की लाश उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। मामला संदिग्ध होने पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका रामबाई राजपूत के पास काफी चल अचल संपत्ति थी। मृतका हाथ, पैर ओर गले में महंगे जेवर पहनी हुई थी जो कि मौके से गायब थे। बताया गया कि आरोपियों ने वृद्ध महिला की हत्या गला दबाकर की ओर जेवर लूटकर भाग गए। इस गंभीर मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26 धारा 103(1) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

