
नर्मदापुरम / पचमढ़ी थाना अंतर्गत एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर युवती ने मामला दर्ज कराया। अब पुलिस जांच कर रही है। 13 मई को युवती ने अपनी बहन के साथ पहुंच कर मामला दर्ज कराया कि एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी अंकित अग्रवाल के विरुद्ध अपराध धारा 69,296 (b) 351(3) बीएनएस 3(1)(w)(i), 3(2)(V) एस/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । युवती ने बताया कि अंकित अग्रवाल द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । अंकित ने मुझसे कहा कि मैं तुझसे शादी करना चाहता हूँ तो मैंने कहा कि अभी मैं शादी करने को तैयार नहीं हूँ सोच कर बताऊँगी। उसने शादी का बोलकर मेरे साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। मैंने कहा कि तुम मुझसे शादी क्यों नहीं कर रहे हो तो अंकित टालता रहा और बहाना बनाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि उसने बताया कि मैं तुम्हारे होने वाले बच्चे की माँ बनने वाली हूँ, तुम अब मुझसे शादी कर लो तो उसने कहा कि मैं तेरे से शादी इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि तुम निचली जाति की लड़की हो और ऐसा कहकर अंकित अग्रवाल ने गाली गलौज की और धमकाया कि थाने रिपोर्ट करने गई तो जान से खतम कर दूंगा।

