


नर्मदापुरम / एसपी ऑफिस चौराहे पर वल्लभ विलास होटल के सामने एक महीने से अधिक समय से पाइपलाइन से लीकेज हो रहा था। जिससे नल आने पर पूरी रोड़ पर पानी व्यर्थ बह रहा था और पानी निकालने की जगह रोड़ पर बड़ा सा गड्ढा भी हो गया था, जो की रात के समय दुर्घटना का कारण बन सकता था। हमारे “सत्य की आवाज़” न्यूज़ चैनल पर सुबह प्राथमिकता से खबर लगाने का असर हुआ कि नगर पालिका द्वारा चंद घंटे में ही लीकेज को बंद कर दिया गया। इन दिनों भीषण गर्मी भी पड़ रही है जि से देखते हुए जल को व्यर्थ बहने से बचाना चाहिए।

