
इटारसी / जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष शिवाकान्त गुड्डन पांडेय ने नर्मदापुरम जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं कॉंग्रेस के BLA से आग्रह किया है कि नगर पालिका एवं पंचायतों की फोटो युक्त मतदातों कि सूची के पुनरीक्षण कार्य, अपनी अपनी पोलिंग बूथ पर मतदाता सूची मे नाम जोड़ने एवं काटने का दावा आपत्ति 15 मई से 25 मई 2026 तक समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। आप अपने मतदान केंद्र पर समय पर पहुँच कर BLO से समन्वय बना कर वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर समयावधि मे नाम जोड़ने काटने एवं संसोधन कि कार्यवाही सुनिशित करें एवं किसी भी प्रकार कि जानकारी व समस्या आने पर, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी धर्मेन्द्र तिवारी (9425041081) से संपर्क करें । यह जानकारी जिला काँग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई है।

