


नर्मदापुरम / ग्वालटोली पुलिया के पास श्री नर्मदापुराण 7 दिवसीय कथा का आयोजन आज कलश यात्रा, मां नर्मदा तट से शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। सातरास्ते काली कमेटी हनुमान मंदिर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कथा व्यास पंडित पवन अग्निहोत्री का स्वागत खोजी लहर समाचार पत्र के संपादक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत द्वारा किया गया। कथा 20 मई बुधवार से 26 मई मंगलवार तक दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक श्रवण की जाएगी और पूर्ण आहुति 26 मई को प्रसादी भंडारे के साथ समापन किया जायगा, आयोजनकर्ता बड़कुर परिवार ने समस्त धर्म प्रेमियों से कथा सुन धर्म लाभ अर्जित करने आग्रह किया है।

