

नर्मदापुरम / नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था की पुरानी लाइने हर कभी लीक हो जाती हैं जिस वजह से हजारों लीटर पानी रोड पर व्यर्थ बह रहा है। एसपी ऑफिस चौराहे पर होटल बल्लभ विलास के सामने पाइप लाइन से पानी लीकेज होने की वजह से बड़ा सा गड्ढा हो गया है जो कि कभी भी किसी भी हादसे का कारण बन सकता है। इन दिनों गर्मी भी पड़ रही है और इस तरह पानी का व्यर्थ बहना और इसकी ओर ध्यान नहीं देना समझ से परे है। जबकि इस रोड से नगरपालिका के सभी अधिकारियों एवं जिम्मेदारों का निकलना होता है।

