

सिवनी मालवा / मंगलवार शाम को स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष रितेश जैन के साथ सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ । सर्वप्रथम सांसद की मांग पर सभी ने अपना परिचय दिया । नपाध्यक्ष रीतेश जैन ने कहा कि पिछले लगभग 30 वर्षो से कोई नई ट्रेन बानापुरा में स्टापेज नहीं दिया, जबकि बानापुरा स्टेशन इटारसी के बाद सबसे ज्यादा कमाई कर के देता है । सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की बहुत पुरानी ट्रेनों के स्टापेज को शुरू करवाईये ।
साथ ही बानापुरा रेल्वे स्टेशन मार्ग पर स्थित शराब दुकान हटवाने की मांग की। वहां शराबियों का जमावड़ा हमेशा रहता है ।
यशवंत पटेल ने किसानों की समस्याओं……
से अवगत कराया एवं निराकरण की मांग की । सभी कार्यकर्ताओं से सांसद विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया । पत्रकार रामशंकर दुबे ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया की समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं की मांग सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा लोकसभा में उठाये जाने पर उन्हे धन्यवाद दिया । वहीं पत्रकार राजा तिवारी एवं एल्डरमैन देवी कुशवाहा ने सिवनी मालवा क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं हेतु उद्योगों की आवश्यकता की मांग की जिससे उन्हे रोजगार के अवसर मिलें । वहीं भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारिक ने कहा कि अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में मंहगाई एवं ऊर्जा संकट चरम पर है । लेकिन मोदीजी के नेतृत्च में सरकार ने स्थित को नियंत्रण में रखा है तथा आगे के समय की तैयारी कर रहे है । हम सभी को उनके द्वारा किये गये आव्हान का सहयोग करना चाहिए। वहीं कार्यकर्ता ने कहा कि सिवनी मालवा में अधिकारियों पर लगाम लगाये ।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने आश्वासन दिया कि सांसद के साथ क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेगें ।
भाजपा संवाद कार्यक्रम में 1 घंटे बिजली गुल रही फिर मोबाइल के टार्च की रोशनी में संवाद हुआ ।

