
नर्मदापुरम / दिनांक 15-05-26 को फरियादिया अनीता सारटिया पति राजेश वरखडे उम्र 46 साल निवासी एम.आई.जी 77 साई हेवन सिटी डबल फाटक नर्मदापुरम ने अपनी भाभी शिववती वट्टी एवं अपने पति राजेश वरखडे के थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं उक्त पते पर रहती हूं एवं प्राथमिक शाला डोगरवाडा में शिक्षिका हूं। आज दिनाक 15/05/2026 को दोपहर करीबन 03/30 बजे मै मेरी भाभी शिववती वट्टी के साथ स्कूटी एक्सीस से AWPL के आफिस गीता भवन रसूलिया जा रही थी, स्कूटी मेरी भाभी शिववती चला रही थी एव मैं पीछे बैठी थी जैसे ही हम गीता भवन के सामने पहुंचे और अन्दर जाने के लिये एवं मुड़ने के लिये स्कूटी स्लो की ही थी कि उसी समय हमारे पीछे से डबल फाटक तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति जिनके चेहरे पर गमछा बन्धा हुआ था आये और मोटर साईकिल के चालक ने हमारे पास आकर अपनी मोटर साइकिल स्लो की और मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने चलती मोटर साईकिल से ही झपट्टा मारकर एवं धक्का देकर मेरे हाथ मे रखा पर्स को छीना एवं दोनो व्यक्ति मोटर साईकिल से वहा से भाग गये । तो मैने एवं मेरी भाभी शिववती ने चिल्ला प्रकार कर आने जाने वाले लोगो को पर्स छिन्ने वाले मोटर साईकिल पर सवार उन दोनो व्यक्तियो को रोकने के लिये कहा एवं मैने व मेरी भाभी ने स्कूटी से उनकी मोटर साईकिल का भोपाल तिराहा नर्मदापुरम तक पीछा किया परन्तु वे दोनो व्यक्ति नही रूके और भाग गये। मेरे पर्स मे 3000 (तीन हजार) रुपये केश एवं सेमसंग कम्पनी का मोबाईल जिसमे जियो कम्पनी की 9202150027 नम्बर की सिम व VI कम्पनी की 9753684349 नम्बर की सिम लगी थी जिसे पर्स सहित लूटकर ले गये। घटना की जानकारी मैने मेरे पति राजेश वरखडे को भाभी के फोन से काल कर दी फिर में उनके साथ थाना रिपोर्ट करने आई हूं। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जाये।
सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये घटना दिनांक से ही लगातार CCTV फुटेज देखे गए । इस दौरान संपूर्ण नर्मदापुरम, रोहना, सांवलखेड़ा, साकेत, संपूर्ण इटारसी, पवारखेड़ा के लगभग 500 CCTV कैमरे देखे गए जिसमें फरियादिया के बताए हुलिए के दो संदेहियों के साथ एक अन्य संदेही को भी चिन्हित किया गया । तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर दिनांक 18/05/2026 की शाम को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का एक आरोपी लाइफस्टाइल कॉलोनी मालखेड़ी रोड का लग रहा है व दो अन्य उसके साथी लग रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर पुलिस टीम को उक्त स्थान पर रवाना किया , जो टीम द्वारा घर के पास आम रोड पर विश्वनीय मुखबिर द्वारा बताये संदेही को घेरा बंदी कर पकड़ा। जिसका नाम पूछने पर अपना नाम अनिकेत यादव पिता सियाराम यादव उम्र 19 साल निवासी लाइफस्टाइल कॉलोनी मालाखेड़ी रोड नर्मदापुरम का होना बताया। जिसे थाना लाये और हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा घटना दिनांक को उक्त लूट अपने दोस्त मोनू यादव निवासी गूजरवाडा, बाबई व विशाल यादव निवासी बुधनी के साथ करना स्वीकार किया । फिर पुलिस टीम द्वारा मोनू यादव के घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । जिसने नाम पूछने पर अपना नाम मोनू यादव पिता दीनदयाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम गूजरवाड़ा थाना बाबई बताया बाद रवाना होकर आरोपी आविशाल यादव निवासी बुधनी के घर दबिश देकर उसको भी हिरासत में लिया नाम पूछने पर अपना नाम विशाल यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 20 साल निवासी बुधनी जिला सीहोर बताया को लेकर थाना आये पूछताछ किया जो आरोपियों द्वारा लूटे गये पर्स, रुपये व मोबाइल के बारे में पूछने पर उक्त सामान ग्राम सावलखेड़ा के आगे इटारसी मार्ग पर पुलिया के पास झाड़ियां में पर्स से पैसे निकालकर तीनों ने बराबर बांट लिये, मोबाइल झाड़ियां में एक कीटनाशक के खोखे में रखकर छुपा दिया व पर्स खाली कर झाड़ियां में फेंकना बताया । आरोपियों के बताये स्थान से फरियादिया का एक चॉकलेट कलर का पर्स, एस सैमसंग कंपनी का मोबाइल व ₹1700/- जप्त किया, शेष पैसे खर्च होना बताया तथा घटना में प्रयुक्त आरोपी अनिकेत यादव की बजाज कंपनी की पल्सर 125 NS भी जप्त की गई । नर्मदापुरम पुलिस की आमजन से अपील की, कि अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान के सामने कम से कम एक सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं । उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि अरविंद बेले, आरक्षक चेतन नरवरे, कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सुनील साहू की रही ।

