
नर्मदापुरम / सिंधी समाज के विश्व प्रमुख महान संत हजूरी रूप साईं साधराम साहिब (एसएसडी) अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मंगलवार को परलोक धाम सिधार गए। जिससे समूचे विश्व के सिंधी समाज में शोक छा गया। साईं जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। साईं जी सिंधी समाज के सरताज संत थे जिनका पूरा जीवन परोपकार में बीता। पूज्य साईं हमेशा प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते थे। आप हमेशा अपने करोड़ों भक्तों को गुस्से व ईर्ष्या से दूर रहने का संदेश देते थे। साईं जी ने अपने सतगुरु परम् पूज्य शहंशाह साईं सतराम दास जी के नाम कि अलख पूरे विश्व में जगाई।
नर्मदापुरम् से था गहरा नाता…..
पूज्य साईं करीब दस बार नर्मदापुरम आए थे और उनके भव्य कार्यक्रम हुए थे। माँ नर्मदा के दर्शन करने सेठानी घाट अवश्य जाते थे।

