
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 19 मई को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम शाखा ने मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गईं। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की सम्मागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा बच्चों के स्कूल खुलने के बाद जो बच्चे ट्यूशन नही लगा पाते, उन बच्चों को निशुल्क कोचिंग क्लास लगायेंगे ताकि हर बच्चा पढ़ाई में अव्वल रहै एवं जुलाई में ही सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित भी करेंगे।
सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान कर कार्यक्रम को संपादित करने की बात कही बैठक में संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, संभागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, जयंती जैन, सुनीता आशीष अग्रवाल, ज्योति जैन, कीर्ति अग्रवाल, संध्या मंहत, गायत्री अग्रवाल, नीता ओशीन, ज्योति जैन, अर्चना अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शिखा खंडेलवाल, अरमान जैन, भारती, सुनीता अग्रवाल, अंजू ओशीन, नमिता अग्रवाल, उषा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। अंत में सुनीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल एवं कीर्ति अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

