
नर्मदापुरम / सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के तवा बफर रेंज में पदस्थ रेंजर अमित चौहान के सरकारी आवास में बीती 9 से 11 मई की बीच चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सोना चांदी सहित नकदी पर हाथ मारा ओर भाग गए। चुंकि मामले में घटनाक्रम को लेकर दो थानों की सीमा में विवाद था । इस कारण से फरियादी को चोरी की रिपोर्ट लिखाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बेतूल जिले की भौरा पुलिस चौकी में जीरो पर कायमी की गई ओर डायरी केसला थाना पुलिस को भेज दी गई। चूंकि केसला थाना नर्मदापुरम जिले की सीमा में है और भौरा पुलिस चौकी बैतूल जिले की सीमा में आती हैं। जिसके चलते फरियादी को रिपोर्ट लिखाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर कार भौरा पुलिस चौकी में हुई जीरो पर कायमी के बाद केसला थाना पुलिस को डायरी आने पर जांच के बाद केसला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 331(4)305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने रेंजर अमित चौहान के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी से 68 ग्राम सोने का नेकलेस, 22 ग्राम की सोने की चेन, 75 हजार रुपये नकद, एक चांदी का छोटा गिलास और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। केसला पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

