

नर्मदापुरम / अमृत जल योजना की पाइपलाइन से वार्ड क्रमांक 9 में रहवासियों का कहना है कि उनके पाइप लाइन से गंदा पानी आ रहा है जो कि पीने योग्य नहीं है। यह पाइपलाइन तो कुछ सालों पहले ही डाली है तो गंदा पानी कैसे आ रहा है। जबकि इस दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है । पीने का पानी साफ सुथरा एवं पीने का योग्य होना चाहिए। लेकिन अमृत जल योजना के पाइपलाइन से आ रहा मटमेला पानी पीने योग्य नहीं है।

