
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक मदन पवार थाना प्रभारी केसला के द्वारा थाना स्टाफ के साथ फर्जी लाईन मेन बनकर ग्रामीणो से ठगी करने वाला आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया।
दिनांक 31.03.2026 को समाचर पत्र में प्रकाशित फर्जी मीटर वाचक बनकर ग्रामीणो से रुपये लेकर ठगी करने वाले आरोपी की निरंतर तलाश पतारसी करने पर दिनांक 17.05.26 को आरोपी सतीश कुशवाह पिता रामस्वरुप कुशवाह निवासी डुडुगांव थाना डोलरिया को मोबाईल लोकेशन के आधार पर ग्राम डुडुगांव थाना डोलरिया से पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया तथा फरियादी नीरज मालवीय पिता देवेन्द्र मालवीय उम्र 46 साल लाईन मेन विधुत विभाग केसला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे दिनांक 22.03.26 को ग्राम जालीखेड़ा के परसराम लोबे से 2200/-रूपयें एवं ग्राम नदीपुरा के मुकेश धुर्वे से 1100/-रूपये अज्ञात एक व्यक्ति जिसके व्दारा अपने आप को विधुत विभाग केसला का कर्मचारी बताकर झांसा देकर वसूल किये है सूचना हमारे कार्यालय में आकर उक्त ग्रामवासियों व्दारा की गई थी सूचना पर थाना केसला मे अपराध क्र. 69/2026 धारा 319 (2), 318 (4) बीएनएस का कायम किया मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारियो को निर्देशन पर फर्जी लाईन मेन बनकर ग्रामीणो से ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश पतारसी हेतु टीम गठित की गई। तलाश के दौरान ठगी करने वाले आरोपी सतीष कुशवाह पिता रामस्वरूप कुशवाह उम्र 33 साल निवासी ग्राम डुडुगाँव थाना डोलरिया को ग्राम डुडगाँव से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर ग्रामीणो से ठगी गई राशि 3350 रुपये जप्त किये गये है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में सहारनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार, सउनि अनंतराम लोधी, आर. अमित राय, आर. राहुल सायबर सेल से आर. दीपेश सोलंकी की रही।

