

नर्मदापुरम / शहर की यातायात को दुरुस्त करने वाली श्रीमती सुनीता पटेल एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। उनके द्वारा सोशल पुलिसिंग के तहत काफी कार्य किए गए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से सीपीआर ट्रेनिंग, राहबीर, योजना, कैशलेस ट्रीटमेंट की जानकारी लोगों को देना
तथा प्रति दिन अपनी टीम के साथ शाम से लेकर रात 9 बजे तक बाज़ार में घूम घूमकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवाना। इनकी रोजमर्रा की ड्यूटी में शामिल है। ऐसी कर्तव्यनिष्ठ ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज, श्रीमती सुनीता पटेल का सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, राखी गुप्ता, कमला गुप्ता, मीना गुप्ता मौज़ूद रही।

