
इटारसी / नगरीय निकाय मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार (केलु) उपाध्याय ने जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव के निवास स्थान पर कांग्रेस की आगामी रूपरेखा तैयार की । इस अवसर पर नेता गणों ने फोन द्वारा संपर्क कर ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, पिपरिया विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन, पिपरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र दुबे, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश बाथरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश चौधरी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, मंजुलमणि ढिमोले, अतुल तिवारी, जितेंद्र गोरेले आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

