

नर्मदापुरम / जिले के पिपरिया शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा से मुलाकात कर पिपरिया शहर में हो रही है निरंतर एक सप्ताह से हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन, पिपरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र दुबे, कांग्रेस नेता कमलेश चौधरी, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अतुल तिवारी, मंजुलमणि ढिमोले एवं जितेंद्र गोरेले आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

