
नर्मदापुरम / संवाद सेतु कार्यक्रम में हितग्राहियों से किया संवाद, महिलाओं ने स्वरोजगार से जुड़ने का लिया संकल्प। संवाद सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत आज शास्त्री वार्ड क्रमांक 1 में लालड़ी बहना हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, विवाह सहायता सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर संबंधित विषयों के त्वरित निराकरण एवं कार्यों के विस्तार हेतु जिम्मेदार अधिकारियों से भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने स्व. सहायता समूह का गठन कर रोजगार एवं स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में नगर संयोजक हरि सेवारिया, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती पूनम राजपूत सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया, जिस पर वार्ड की महिलाओं ने चलाए जा रहे “संवाद सेतु कार्यक्रम” की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। प्रति सप्ताह अलग अलग वार्ड में यह संवाद सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

