

सिवनी मालवा / क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों में सोमवार को खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी दीपक दीक्षित और आनंद कुशवाहा अपनी टीम के साथ लहीं, समर्दा, कमठा, सहित ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। टीम ने वहां के जरूरतमंद बच्चों को कपड़े, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए।
गांव में समाजसेवियों के पहुंचते ही बच्चों में उत्साह दिखा कपड़े हाथ में आते ही कई बच्चों की आंखों में चमक आ गई। चॉकलेट और बिस्किट पाकर छोटे-छोटे बच्चे खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बच्चों के लिए यह उपहार किसी त्योहार से कम नहीं थे।
इस अवसर पर समाजसेवी दीपक दीक्षित ने कहा, “समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचे जहां बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आए, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इनकी छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होना हमारा सौभाग्य है।”
आनंद कुशवाहा ने ग्रामीणों से चर्चा कर बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सागर पाल ने भी बच्चों को कपड़े वितरित किए। उन्होंने कहा, मानव की सेवा करना ही परम धर्म है। यह सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

