

नर्मदापुरम / नगरीय क्षेत्र में प्रथम चरण की जनगणना जिसमें प्रथम चरण की मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण भोपाल से आए निदेशक आईएएस संजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। रविवार को उन्होंने मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कालोनी क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण और परीक्षण किया। अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं नपा के कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल जैन, एसडीएम जय सोलंकी, जिला सांख्किीय अधिकारी जीएस बिहारी, जिला प्रभारी जनगणना शालिनी वर्मा, तहसीलदार रुचि गोयल, प्रगणक ललिता भलावी, कार्य प्रभारी सुनील राठौर आदि उपस्थित रहे।

