

नर्मदापुरम / दिनाँक 15/05/2026 को मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में दावत फैक्ट्री के निर्माणाधीन साइड पर मिट्टी में दबी अतुल यादव की लाश मिलने पर मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया था। मौके की स्थिति को देखते हुये पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखन नगर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुये मर्ग जाँच में साक्षियो के कथनो के आधार पर डम्फर क्र.- KA 51AM 4417 के चालक राजू उर्फ राजेश श्रीवास्तव के व्दारा दिनाँक 15/05/2026 की रात्रि 03.30 बजे रिवर्स में डम्फर को चलाकर डम्फर का डाला खोलने के दौरान अतुल यादव को पीछे के टायर मे दब जाने से मृत्यु होने पर साक्ष्य को छुपाने के लिये उसके ऊपर डम्फर की मिट्टी डालकर दबा दिया गया था, जो मामले में अप.क्र.- 357/2026 धारा-106(1), 238 (C) BNS का पंजीबध्द कर दिनाँक 17/05/2026 को आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता मोहनसिंह श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के व्दारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी से डम्फर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम में उनि आकाशदीप पचाया (प्रभारी), उनि अशोक वरबडे, उनि लाहनू उबनारे, सउनि अशोक अठोले, सउनि गोपाल पाल, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि दिनेश पाल, सउनि प्रकाश सिंह राजपूत, प्र. आर. अजय, प्र. आर. मनोज, प्र. आर. सुनील, प्र. आर. महेन्द्र, प्र. आर. तरूण , प्र. आर. हरीश मालवीय, आर. नरेश मलिक, आर. गजेन्द्र चौहान, आर. सुनील उमरिया, आर. शुभम, आर. नरेन्द्र, आर. रविन्द्र, म. आर. स्वाति की सराहनीय भूमिका रही।

