नर्मदापुरम / लायंस क्लब की बैठक संपन्न, बैठक में सर्वसम्मति से समस्त सदस्यों ने लायन हरि सिंह चौहान को 2026-27 का अध्यक्ष घोषित किया गया। जिसमें क्लब के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में नवगठित PST टीम को सभी सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्लब ऐडमिनीस्ट्रेटर लायन डी एस डांगी, लायन के.एस. राजपूत, लायन सुभाष बरेले, लायन अमोल जैन, लायन रत्नेश दीवान, लायन मुन्नालाल जैन, लायन पवन शुक्ला, लायन डॉ. जे पी मालवीय, लायन चंद्रशेखर शर्मा, लायन रामकुमार चौधरी, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन बावरिया, लायन मोहित चोकसे, लायन कामेश जायसवाल एवं लायन रामकुमार गुबरैले सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न समितियों के पदभार भी सदस्यों को सौंपे गए। जिसमें प्रथम उपाध्यक्ष ला. पवन शुक्ला, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन रत्नेश दीवान, सचिव लायन पवन शुक्ला, सह सचिव लायन चंद्रशेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन रामकुमार चौधरी, शाह कोषाध्यक्ष तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर योग लायन योगाचार्य राकेश चौहान, टेमर लायन ओपी बावरिया, टेल ट्विस्टर शिवमंगल सिंह चौहान मौज़ूद रहे।

