
सिवनी मालवा / म. प्र. जन अभियान परिषद ने ग्राम रावनपीपल में जल बैठक का आयोजन किया गया। नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति द्वारा सुगना लोवंशी की अध्यक्षता में दीवार पर ‘जल है तो कल है, जल ही जीवन है’ का नारा अंकित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला-पुरुषों ने एक स्वर में जल बचाने की शपथ ली। इस दौरान नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष सुगना लोवंशी की अध्यक्षता में सेक्टर बैठक में सभी को जल बचाने के सुझाव दिए गए एवं किस तरह दैनिक जीवन में जल का प्रयोग सोच समझकर करें इस पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी ग्रामीणजन शामिल रहे। ग्रामीणों का उत्साह और एकजुटता जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

