

नर्मदापुरम / भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ उद्घाटन नर्मदापुरम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए केंद्र सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंसंचालित जनहितकारी योजनाएं आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। ऐसे में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बनकर कार्य कररहा है। हमारा विचार ही हमारे संगठन की धूरी है। उक्त बात शनिवार को परमशी गार्डन नर्मदापुरम में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026” के जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्रीयराज्यमंत्री डीडी उइके ने प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में केन्द्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं विषय पर कही। सत्र की अध्यक्षता नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने की। वर्ग प्रारंभ के पूर्व उपस्थित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण (झंडा वंदन), दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ अत्यंत गौरवपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधों का रोपण किया गया। जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने वर्ग की प्रस्तावना देते हुए कहा प्रशिक्षणवर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणालीएवं राष्ट्रहित के विषयों से अवगत कराना होता है साथ ही कार्यकर्ताओं में वैचारिकस्पष्टता, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है। प्रदर्शनीबनी आकर्षण का केन्द्र दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मेंभाजपा की गाथा को दिखाते हुए प्रदर्शनी दिखाई गई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्षों की जानकारी के साथ म.प्र. प्रदेश अध्यक्षों की जानकारी को दिखाया गया है। साथ ही भाजपा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। वहीं जिले के प्रमुखपर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। द्वितीयसत्र “भाजपा का इतिहास औरविकास” विषय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद मायानारोलिया ने की। वहीं तृतीय सत्र “सैद्धांतिकअधिष्ठान” विषय पर पूर्व सांसद भोपाल आलोक संजर ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकरवर्मा ने की। चौथे सत्र में “देश के समक्षचुनौतियाँ” विषय पर प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने की। वहीं पांचवें सत्र में भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ने “कार्यकर्ता संभाल” विषय पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता राधा सुधीर पटेल ने की। वहीं छठवें सत्र में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने “विचार परिवार” विषय पर संबोधित किया। सत्र कीअध्यक्षता मीसाबंदी शंभू सोनकिया ने की। सातवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता पंकजचतुर्वेदी ने मीडिया की बारीकियाँ बताईं। सत्र की अध्यक्षता सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह ने की। वहीं प्रथम दिवस के अंतिम आठवें व्यवहारिक सत्र को मुदितशेजवार ने संबोधित किया।प्रशिक्षण के दौरान झालमुरीका स्वाद बना आकर्षण का केन्द्र जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया बंगाल चुनाव के दौरान की प्रसिद्ध झालमुरी का प्रशिक्षणार्थियों ने स्वाद लिया एवं रात्रि में सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्र में प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, प्रशिक्षण वर्ग के संभागीय प्रभारी भरतसिंह राजपूत, जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, प्रशिक्षणवर्ग जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना, संतोष पारिख, माधवदास अग्रवाल, सम्पत मूंदड़ा, पंकज चौरे, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल सहितपार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था समिति में कुंवरयादव, ज्योति चौरे, लोकेश तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, प्रसन्ना हर्णे, महेन्द्र यादव, गोविंद राय, रीता ठाकुर, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, मनोहर बडानी, हंस राय, दिनेश तिवारी, अमित महाला, अनिल बुन्देला, केशव उर्मिल, अजय श्रीवास्तव, राहुल पटवा, चरणजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, दुर्गेश मिश्रा, दीपक महालहा, रूपेश राजपूत, सेठी चौकसे, राजेश रायकवार, रोहित गौर, कृतिक शिवहरे, गौरव मालवीय, सुंदरम अग्रवाल, चंद्रमोहन परिहार, डॉ. पंकजमणि पहाड़िया, अखिलेश व्यास, हरिनारायण यादव सहित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

