
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 15-16/05/26 की दरम्यानी रात्री मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान मे पानी की टंकी के पास सफ़ेद रंग की स्विफ्ट खड़ी है, जिसमे अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखी हुयी है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त सूचना को तसदीक किए जाने हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तसदीक करने पर एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान मे पानी की टंकी के पास सफ़ेद रंग की स्विफ्ट MP 04/CQ 7119 खड़ी दिखी। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार की घेराबंदी की जाकर की तलाशी लेने पर उक्त कार मे दो व्यक्ति सोते हुये मिले एवं कार की तलाशी लेने पर 18 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखा होना पाया गया। उक्त शराब करीबन 162 लीटर कीमती 54,000/- रु की होना पाया गया। कार मे मिले दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम शोएब खान पिता अल्ताफ खान उम्र 24 वर्ष नि. वार्ड क्रमांक 15 माखननगर एवं 2. सुरेन्द्र पिता अखिलेश यादव उम्र 27 वर्ष नि। आईटीआई अंकिता नगर नर्मदापुरम का होना बताया गया। उक्त अवैध शराब के संबंध मे दोनों व्यक्तियों से संबंध पूछताछ के दौरान उक्त शराब के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज़ होना नहीं बताया एवं उक्त अवैध शराब को श्याम ठाकुर नि। कुलामड़ी नर्मदापुरम से ओबेदुल्लागंज में खरीदना बताया है। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे 1. शोएब खान पिता अल्ताफ खान उम्र 24 वर्ष नि. वार्ड क्रमांक 15 माखननगर एवं 2. सुरेन्द्र पिता अखिलेश यादव उम्र 27 वर्ष नि. आईटीआई अंकिता नगर नर्मदापुरम के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में शराब विक्रेता श्याम ठाकुर नि. कुलामड़ी थाना देहात जिला नर्मदापुरम को भी आरोपी बनाया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. जितेंद्र चौहान, सउनि. संजय रघुवंशी, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. धर्मेंद्र, आर. कमलेश, आर. रोहन एवं आर. सतीश की रही।

