
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम (सुरक्षित जल -समृद्ध कल) द्वितीय चरण 28 मार्च 2026 से 04 जून 2026 के अंतर्गत आज शनि अमावस्या पर नर्मदा मैया के चौका घाट गनेरा पर श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई और नर्मदा तट पर मां नर्मदा से अनुभूति की गई। साथ ही माँ नर्मदा को हमेशा स्वच्छ रखेगे। ये संकल्प शपथ ली गई इस अवसर पर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति नीतिराजसिंह यादव(नवांकुर संस्था प्रमुख),राजेश मीना (संचालक मीनेश मोटर्स बजाज शोरूम), वीरेंद्र यादव, दुष्यंत यादव,पूरन यादव, रेवती कीर,तारेश परसाई, सूरज यादव, शुभम् गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

