
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबन्धित अपराधो का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है। दिनांक 09/04/26 को फरियादी सचिन कुमार पिता लक्ष्मीचंद सोनी उम्र 42 वर्ष नि. मोरछली चौक नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के घर के सामने खड़ी उसकी मोटर सायकल MP05/MX 0919 को चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन का उपयोग मंडीदीप निवासी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14-15/05/26 की रात्रि में आरिफ शाह उर्फ गोल्डी जलील शाह उम्र 24 वर्ष नि. बिहारी कॉलोनी सतलापुर मंडीदीप को बिहारी कॉलोनी से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसने उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी आरिफ शाह की निशादेही पर चोरी गई मोटर सायकल MP05/MX 0919 को जप्त किया गया । आरोपी मूल रूप से पिपरिया का निवासी है, जिसके विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पिपरिया मे छेड़छाड़ के प्रकरण में स्थायी वारंट जारी है एवं आरोपी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा के हत्या के प्रकरण मे फरार है। जिस संबंध मे थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा को सूचना दी गयी है । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है एवं प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. विशाल नागवे, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आर. पंकेश एवं आर. गजेंद्र की रही।

