
नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम् के वरिष्ठ अधिवक्तागण के द्वारा आयोजित आमसभा में अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु सर्वसम्मति से एस एस पटेल निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। विदित हो संघ के दो वर्षीय निर्वाचन हेतु पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल फरवरी 2026 में समाप्त हो चुका है। परंतु कतिपय कारणों की घोषणा न किये जाने और कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा अपने-अपने पद से त्याग पत्र दे दिये जाने के कारण संघ में व्यापत असुविधा के परिणाम स्वरूप वरिष्ठ अधिवक्तागण एस एस ठाकुर, वी के चौहान, प्रशांत तिवारी, ललित थापक, के के जराठे, रामराज सिंह ठाकुर, एस एस पटेल, मोर सिंह चौहान, घासीराम सराठे, सुश्री विजया कदम, श्रीमती कुसुम तोमर, मोहम्मद जाहिद, शमसाद खान एवं वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागणों के द्वारा संघ की व्यवस्था को सुचारू करने एवं संघ की उपविधियों के अनुसार निर्वाचन पूर्ण करने एवं संघ की लिये संज्ञान लेते हुए आमसभा का आयोजन कर निर्णय लिया गया, चुनाव तक संपूर्ण अधिकार निर्वाचन अधिकारी में निहित रहेगें।

