
नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ जिला नर्मदापुरम की बैठक बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु महाप्रबंधक श्री भदौरिया के साथ आयोजित की गई । जिला बिजली प्रभारी रजत दुबे नें बताया कि जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए महाप्रबंधक के साथ जिलेभर की तहसीलों के बिजली प्रभारियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें ग्राम स्तर की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया है तथा शीघ्र निराकरण की मांग की है। जिलेभर में जो समस्याएं व्याप्त है वह इस प्रकार है-
1- जिलेभर में सभी कृषि पंप फीडरों पर पर्याप्त 10 घंटे बिजली दी जाए ।
2- सभी फीडरों पर क्षतिग्रस्त पोल, एवं क्षतिग्रस्त तार, झुके हुए पोल को सुधारा जाए ।
3- सभी जले हुए ट्रांसफार्मर को तय समय सीमा में बदले जाए, तथा कोई अतिरिक्त चार्ज या उसके नाम पर वसूली तत्काल बंद की जाए ।
4- एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर में आइल का खर्च विभाग के द्वारा वहन किया जावे, एवं परिवहन भी विभाग द्वारा किया जाए ।
5- सभी ओव्हरलोड ट्रांसफार्मर की भार क्षमता बढ़ायी जाए जिससे ट्रांसफार्मर बार बार नहीं जले ।
6- सभी प्रस्तावित सबस्टेशन का शीघ्रता से निर्माण किया जाए । जिससे ओव्हरलोडिंग की समस्या खत्म हो सकेगी । एवं बार बार फाल्ट या ट्रिपिंग नहीं होगी ।
7- अगर एग्रीकल्चर लाइन में फाल्ट होता है तो 10 घंटे के अंतराल की बिजली बढ़ाकर दी जाए ।
8- घटिया इंसुलेटर बनानें वाली कंपनी पर कार्यवाही की जाए ।
9- मानसून के पूर्व सभी लाइनों में मेंटनेंस किया जाए, तथा मेंटनेंस के नाम पर दिखावा नहीं किया जाए ।
10- किसानों पर भारवृद्धि के केस लगाए गये हे तत्काल वापस लिए जाए एवं आगाम समय में किसान की अनुपस्थिति एवं बिना पंचनामा बनाए कोई केस नहीं बनाए जाए ।
महाप्रबंधक नें सभी अधिकारियों को किया आदेशित….
महाप्रबंधक नें सभी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया है, एवं सभी समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करनें हेतु किसान संघ के पदाधिकारियों के आश्वासन दिया है, क्षतिग्रस्त पोल एवं तार का शीघ्र बदलनें के आदेश सहित ट्रांसफार्मर के भार क्षमता बढ़ानें हेतु भी अधिकारियों को आदेशित किया है, सामंजस्य पूर्ण बैठक में कई मुद्दों का त्वरित निराकरण किया गया ।
ये रहे उपस्थित…..
बैठक में महाप्रबंधक श्री भदोरिया, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, संभागीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, उदयकुमार पाण्डेय, शिवमोहन सिंह, ओमकार राजपूत, शंकरसिंह पटैल, रजत दुबे, लखनलाल चौधरी, संजय लोवंशी, सूर्यांश रघुवंशी, राजेश दीवान, श्यामशरण तिवारी, रामेश्वर जाट, विनोद दुबे, ओमप्रकाश महालहा, हेमंत शर्मा, रामेश्वर चौरे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

