
नर्मदापुरम / नगरपालिका द्वारा शुक्रावर 15 मई को सेठानीघाट पर आयोजित 11 हजार दीपदान का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब नपाध्यक्ष नीतू यादव 11 दीपों से मां नर्मदा की आराधना कर नगर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने की कामना करेंगी। नपाध्यक्ष ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा बचत के आव्हान के पालन में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत आयोजित 11 हजार दीपदान कार्यक्रम निर्धारित था, जिसमें परिवर्तन किया गया। अब सिर्फ 11 दीपों का दान कर मां नर्मदा की आराधना करेंगे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नगर के नागरिक, दुकानदारों और स्ट्रीट बैंडर्स से आग्रह किया है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। फीडबैक लेने वाली टीम का सहयोग करें। कचरा यहां वहां न फैंकें। नगर को स्वच्छ रखने में नगरपालिका का सहयोग करें।

