
इटारसी / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा साप्ताहिक सत्संग मालवीयगंज सेंट पॉल स्कूल के पास शिव मंदिर में किया गया। जहां सभी ने भजन कीर्तन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं पांच महा आरतियों से उक्त आयोजन को संपन्न किया। सत्संग आयोजन में इटारसी नगर सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी की सुपुत्री दुर्गा वाहिनी सदस्या आयुषी नागवंशी का हिंदू संस्कृति के अनुसार जन्मदिन मनाया गया। भगवान शिव के सामने दीपक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की सदस्या उपस्थित रहीं। नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी ने कहा कि वार्ड स्तर पर होने वाले ऐसे आयोजनों से धार्मिक वातावरण बनता है और नए सदस्य जुड़ते हैं। इस आयोजन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी, इटारसी नगर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते एवं नगर सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी के साथ कार्यकारिणी मोनू शुक्ला, संगीता ठाकुर, रजनी मेहरा, ममता पटेल, संगीता बाई ठाकुर, मोनिका चौरे, सुमन केवट, लता कहार, नंदिनी शुक्ला, राधा राठौर, लता गोस्वामी, सरोज बघेल एवं मंदिर के पुजारी पं. राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

