
सिवनी मालवा / नर्मदा वैली अकादमी सिवनी मालवा के कक्षा 12वीं सीबीएसई के छात्र हर्ष मनीष महेन्द्र ने सर्वोच्च 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । हर्ष ने कामर्स संकाय में यह उपलब्धि प्राप्त की है । हर्ष की उपलब्धि पर मनीष ठाकुर, सुमित महेंद्र, आरती महेंद्र, मनीष महेंद्र, राजकुमार यादव, राज यादव, मुकेश रामशंकर दुबे, सौरभ महेंद्र, जितेंद्र खन्ना, वीरेंद्र खन्ना एवं मित्रों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी । हर्ष ने सफलता मिलने पर बताया कि उन्होने पढाई पर पर्याप्त समय दिया और मोबाइल पर बहुत कम समय दिया तथा क्रिकेट खेल पर कुछ समय तथा टेलीविजन से दूर रहने उन्हे सफलता मिली । उन्होने बताया कि परिवार में सभी का सहयोग मिला ।

