
नर्मदापुरम / आईटीआई की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने नगर अध्यक्ष ऋतिक चौहान के नेतृत्व में तहसीलदार सरिता मालवीय को कलेक्टर के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ऋतिक चौहान ने बताया कि अगले माह में परीक्षा प्रारम्भ होने वाली है। लेकिन शिक्षक अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण क्लास नहीं ले रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है ज़ब वह यह समस्या लेकर छात्रों के साथ प्रभारी प्राचार्य से मिलने पहुंचे तो कर्मचारी चितरंजन जाट ने अभद्रता की उक्त कर्मचारी पर कार्यवाही करने एवं पढ़ाई सुचारु रूप से सुनिश्चित करने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, मंजूलमनी ढिमोले, जीतेन्द्र गोरेले, हर्ष मलैया, उपदेश भरके, सिद्धार्थ सराठे, शिव मीना, शेखर, हिमांशु पाल, शशांक, शरद चौरे, वंश चौरे, अभी भलावी, वत्सल पांडे, विराज शर्मा, अक्षांश तिवारी, नैतिक मालवी, हिमांशु बोरिया, कृष्णा केवट, साहिल यादव सहित अन्य सम्मिलित रहे।

