

नर्मदापुरम / भोपाल / वुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार (केलु) उपाध्याय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन ने भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी से मुलाकात की। इस अवसर पर नेता गणों के बीच नर्मदापुरम जिले की राजनीति को लेकर गहन चर्चा हुई, यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

