नर्मदापुरम / थाना कोतवाली नर्मदापुरम को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक कालिका नगर के पास काफी देर से घूम रहा है। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस द्वारा तत्काल उक्त बालक उम्र करीबन 14 वर्ष को सुरक्षार्थ लेकर पूछताछ करने का प्रयास किया गया, बालक मूक बधिर होना ज्ञात हुआ । पुलिस द्वारा बालक को उपचार हेतु जिला अस्पताल नर्मदापुरम ले जाया गया, जहां से बालक को उच्च स्तर के उपचार हेतु भोपाल रिफर किया गया था। जिस पर उक्त बालक को हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जया गया। वर्तमान मे उक्त बालक पुलिस की सुरक्षा मे उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल मे इलाजरत है । थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा उक्त बालक के परिजनो की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा उक्त इश्तहार को आम जन एवं सोशल मीडिया पर प्रसार कर अवगत कराया गया कि यदि उक्त बालक के परिजनो के संबंध मे यदि जानकारी प्राप्त होती है तो, उक्त जानकारी से थाना कोतवाली नर्मदापुरम को अवगत करावे, जिससे बालक को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया जा सके ।
संपर्क सूत्र :-
पुलिस कंट्रोल रुम- 7049101031
थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम 7701052459
थाना कोतवाली नर्मदापुरम – 7701052535

